मौसम

मौसम अपडेट: देहरादून, पौड़ी सहित नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, एक से 12वी तक स्कूलों में छुट्टियां, कुछ जगहों पर अतिवृष्टि की भी आशंका

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की आशंका है। खासकर नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें कई जगहों पर अतिवृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा बाकी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 21 से 23 जुलाई तक भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्श्वर और पिथौरागढ़ जिले ज्यादा प्रभावित रहेंगे।

इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रेड अलर्ट से प्रभावित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गाड़-गदेरों, नदी-नालों में पानी बढ़ेगा। भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। कुछ जगहों पर अतिवृष्टि की भी आशंका है। इसलिए अगर बहुत जरूरी नहीं है तो पर्वतीय इलाकों की यात्राएं टाल सकते हैं।

या फिर बहुत सतर्क होकर यात्रा करें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संवदेनाशील स्थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button