एक्सक्लूसिव न्यूज़

भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। पार्टी ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पहले ही संकेत दे चुके थे कि दूसरी सूची बुधवार को आएगी है।

भाजपा ने दूसरी सूची में केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेड़ा (अजा) से राजपाल सिंह, पिरंकलियार से मुनीश सैनी, कोटट्वार से रीतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नौनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्दवानी से जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है। 

भाजपा की ओर से जारी दूसरी सूची में विधायक देशराज कर्णवाल का नाम कट दिया गया है। उनकी जगह है दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े राजपाल सिंह को मौका दिया गया है। चौकाने वाली बात यह है कि राजपाल सिंह हाथों हाथ भाजपा ज्वाइन कराने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया। वहीं विधायक समर्थकों में भारी रोष है। समर्थकों ने देहरादून में भाजपा कार्यालय पर विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि झबरेड़ा विधानसभा से विधायक देशराज करने वालों का टिकट काटे जाने की आशंकाएं पिछले तीन महीनों से जोरों पर थी लेकिन हाल-फिलहाल माना जा रहा था कि पार्टी विधायक की जगह उनकी पत्नी वैजयंती माला को टिकट जारी करेगी। उन्हें इसका आश्वासन भी मिला था। जिसके चलते चलते विधायक देहरादून में डेरा डाले हुए थे लेकिन बुधवार को अचानक राजनीतिक नजारा बदला और कांग्रेस के टिकट से वंचित राजपाल सिंह को भाजपा ज्वाइन कराई गई और इसके बाद उन्हें टिकट जारी कर दिया गया है।  अब देखना होगा कि इस पर किसी तरह की बगावत सामने आती है या नहीं।।

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि टिहरी और डोईवाला पर गुरुवार को फैसला आएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकती हैं और ऐसा हुआ तो टिहरी से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button