February 16, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Big breaking: धामी सरकार का बड़ा फैसला, पांच भर्तियां रदद्, सात हजार पदों पर लोक सेवा आयोग करेगा परीक्षाएं

देहरादून: कैबिनेट बैठक मेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन पांच परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है, जिनका अब तक परिणाम घोषित नही हुआ है। सीएम ने 770 पदों के लिए पांच परीक्षाएं रद की हैं। इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात हजार पदों के लिए प्रस्तावित सभी परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा। कैबिनेट में कुल 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

About Author