अपराध

कार्रवाई: अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनन विभाग व रायपुर थाना पुलिस ने 10 खनन वाहन किए सीज, खनन माफिया में मंचा हड़कंप

अवैध खनन में विभाग की ओर से सीज किए गए वाहन।

देहरादून: खनन विभाग व रायपुर पुलिस की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 वाहन सीज कर दिए। इनमें डंपर, ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप शामिल हैं। खनन विभाग की ओर से लगातार चल रही कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले एक सप्ताह में खनन विभाग से 30 से अधिक वाहन सीज कर दिए हैं।

खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को विकासनगर और हरिद्वार बाइपास पर अवैध खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर विभाग के अधिकारी कुमेर सलाल व उनकी टीम ने विकासनगर में तीन वाहन वहीं हरिद्वार बाइपास पर दो वाहन सीज किए। वाहनों को क्षेत्र के थानों में खड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

दूसरी ओर थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी। बीते शुक्रवार की रात को सहस्त्रधारा क्रासिंग, महाराणा प्रताप चौक, छह नंबर पुलिया और बालावाला में चेकिंग अभियान चलाया गया।सहस्त्रधारा क्रासिंग पर एसएसआइ आशीष रावत, उपनिरीक्षक सतबीर सिंह, छह नंबर पुलिया पर अपर उप निरीक्षक सुबोध कुमार, महाराणा प्रताप चौक पर उप निरीक्षक राजीव धारीवाल, मियांवाला से बालावाला मार्ग

उप निरीक्षक नरेंद्र चौधरी ने टीमों के साथ रात भर चेकिंग की। इस दौरान अवैध खनन व ओवरलाेडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच वाहन सीज कर थाने में खड़े करवाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button