राजनीति
देहरादून में भाजपा से सौरभ व कांग्रेस ने वीरेन्द्र पर खेला मेयर पद का दांव, गामा रेस से बाहर

देहरादून: लंबी कसमकस के बाद आखिरकार भाजपा व कांग्रेस ने मेयर पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जहां सौरभ थपलियाल वहीं कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखिरयाल पर दांव खेला है। भाजपा में टिकट को लेकर सुनील उनियाल गामा, वीरेंद्र पोखरियाल व सिद्धार्थ अग्रवाल के बीच खींचतान चल रही थी।





