अपराध

जीवन रक्षा अस्पताल में मरीजों की जिंदगी से किया जा रहा था खिलवाड़, DM ने लगवाए ताले

देहरादून: सेलाकुई के एक निजी अस्पताल में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने खामियों को देखते हुए अस्पताल में ताले लटकाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान पीठ वाली गली जवानपुर सेलाकुई में जीवन रक्षा हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं पर क्लिनीकिल इस्टबलिसमेंट एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए चिकित्सालय को अस्थाई रूप बंद करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन को चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमिताएं, चिकित्सालय में 02 वर्ष पुरानी एक्सपायरी दवाई के साथ ही ओटी में मिली भारी गंदगी। जिन चिकित्सकों चिकित्सालय में होना दर्शाया गया था मौके पर नही थे। चिकित्सालय में प्राप्त जांच रिपोर्ट के भी दिए परीक्षण करने के निर्देश साथ ही चिकित्सालय से आधार कार्ड भी प्राप्त हुए जिनके बारें में मौके पर उपस्थित व्यक्ति जानकारी नही दे पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button