राजनीति

CM पुष्कर सिंह धामी चंपावत से लड़ेंगे उपचुनाव, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विधानसभा सीट पर हुई चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत सीट से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री से हुई मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद सीट लगभग तय हो गई है। धामी चंपावत सीट खाली कराकर वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी को 23 सितंबर से पहले विधानसभा के लिए निर्वाचित होना है।

वे पार्टी विधायक से सीट खाली कराएंगे या फिर विपक्ष पर सेंध मारेंगे। यह अभी रहस्य बना है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में धामी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अकेले में काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान सीएम ने शाह को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने रविवार को बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री धामी को चंपावत से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। गहतोड़ी ने बैठक में कहा कि सीएम के लिए वह सीट छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि सीएम कहां से चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button