रोजगार समाचार

अग्निवीर : कोटद्वार में एक से 10 सितंबर के बीच होगी भर्ती, शासन-प्रशासन से मांगा सहयोग, अब भर्ती रेली को लेकर सेना के एडीजी ने यह बात कही

देहरादून: सेना भर्ती निदेशालय (उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) के एडीजी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सोमवार को देहरादून में मुख्य सचिव एसएस संधु व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से आगामी समय में राज्य में होने वाली सेना भर्ती रैली (अग्निवीर) के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि रानीखेत में अग्निवीर की पहली भर्ती रैली 20 जून से 15 जुलाई तक होनी है। इसके बाद कोटद्वार में एक सितंबर से 10 सितंबर तक और बनबसा में एक नवंबर से 10 नवंबर तक भर्ती रैली होनी है।

पिछली भर्ती रैलियों में शासन प्रशासन से सेना को मिले सहयोग पर उन्होंने आभार जताया। उम्मीद जताई कि आगामी भर्ती रैलियों के लिए भी राज्य सरकार, शासन व प्रशासन से बेहतर सहयोग मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के समय पर सत्यापन सुविधा हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव भी उन्होंने दिया है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव की जानकारी सभी उम्मीदवारों तक सही समय तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button