अपराध

DM व SSP के निर्देश पर अवैध मदरसा किया ध्वस्त, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

उधमसिंहनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस ने जनपद में चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना किच्छा क्षेत्र ग्राम कुरैया में सरकारी भूमि खाता संख्या 538 के खसरा नंबर 1288 पर अवैध मदरसा अलजामियातुल हुसैनिया स्थापित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button