देहरादून: इंडियन आइडल-12 के विजेता व उत्तराखंड के गायक पवनदीप राजन सोमवार तड़के हादसे के शिकार हो गए। उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पवनदीप की हालत नाजुक बनी हुई है।
चंपावत के रहने वाले पवनदीप अपने साथी अजय मेहरा के साथ घर से नोएडा के लिए निकले थे। कार को चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तभी, हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है।
पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। तीनों के स्वजन अस्पताल पहुंचे और तीनों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ नोएडा ले गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पवनदीप की दोनों टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है।

More Stories
दुखद: बहन के साथ पैदल जा रही ग्राफिक एरा की बीटेक की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
सड़क सुरक्षा पर डीएम का बड़ा एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित; हर माह होगी समीक्षा