February 16, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

गंगा घाट पर डूबा IIT रुड़की का छात्र, सर्चिंग में जुटी SDRF, सेनानायक ने संभाली कमान

हरिद्वार: हरिद्वार स्थित नगर निगम घाट, रुड़की में एक IIT रुड़की का छात्र गंगा नदी में डूब गया। सूचना प्राप्त होने पर SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने खुद घटनास्थल पर पहुँचकर चल रहे सर्च ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सेनानायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सर्चिंग में लगी सभी टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही संभावित स्थानों की पुनः गहन सर्चिंग, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सेनानायक के निर्देशन व इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में रूड़की, आसफ़नागर झाल से मोहम्मदपुर झाल तक सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF ने अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन, तथा डीप डाइविंग तकनीक के माध्यम से नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है। नदी की धारा, जलस्तर एवं दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सर्चिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है। SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की टीमें निरंतर आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।

About Author