राजनीति

कांग्रेस में धमासान: प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद विधायक नाराज, विधायक धामी छोड़ सकते हैं कांग्रेस

देहरादून: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। जिलों की कार्यकारिणी इस्तीफा दे रही हैं। इस बीच नाराज विधायकों के बुधवार को देहरादून में बैठक बुलाए जाने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई। इसे लेकर दिन भर कांग्रेस में हलचल मची रही। दूसरी ओर धारचूलाके विधायक हरीश धामी ने भी कांग्रेस छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। 

उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।प्रदेश अध्यक्ष ने भी विधायकों से संपर्क कर असल स्थिति को भांपने की कोशिश की। अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं ने इस तरह की किसी भी बैठक की जानकारी होने से इंकार किया। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पद पर हुए चयन को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। पार्टी का एक धड़ा इस चयन में गढ़वाल की अनदेखी की बात कर रहा है।तो कई लोग पार्टी के पुराने भरोसेमंद लोगों की अनदेखी का आरोप लगा रहा है।

केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष के पद पर यशपाल आर्य का चयन किया है। आर्य 2017 में कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2017 की भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। ऐन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आर्य ने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button