एक्सक्लूसिव न्यूज़

यूक्रेन में फंसे 35 नागरिक सुरक्षित पहुंचे उत्तराखंड, 247 को लाने की जद्दोजहद

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। अब तक उत्तराखंड के 35 छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वहीं 247 उत्तराखंड के नागरिक अभी भी यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी में अब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी खुद यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे नागरिकों के स्वजन से मुलाकात कर उनकी लोकेशन की जानकारी लेंगे। साथ ही उन्हें बताएंगे कि यूक्रेन से नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है और इसके लिए क्या व्यवस्था की गई है। जिससे वह अपने स्वजन को इसकी जानकारी दे सकें और उन्हें वहां मदद के लिए भटकना न पड़े। इस बारे में शासन ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैैं।बुधवार को प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूडृी ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यूक्रेन में उत्तराखंड के जो छात्र या अन्य नागरिक फंसे हैं उनके परिजनों से लगातार संपर्क किया जाए। उनकी वर्तमान लोकेशन की जानकारी शासन एवं दिल्ली स्थित स्थानिक, आयुक्त कार्यालय को भी समय-समय पर दी जाए। ताकि सभी सूचनााओं का आदान प्रदान विदेश मंत्रालय को अतिशीघ्र दी जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button