पौड़ी: पौड़ी के तरसाली गांव में युवक की ओर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने और वीडियो जारी कर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर बार-बार पैसे ठगने का आरोप लगाने के मामले में भाजपा ने हिमांशु चमोली पर कार्रवाई कर दी है। पार्टी ने उसे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के पद से पदमुक्त कर दिया है।

पौड़ी पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी जितेंद्र नेगी (मूल निवासी तलसारी, पो. गिरगांव, जनपद पौड़ी) ने गुरुवार प्रातः खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली