सड़क हादसा

डोईवाला में बड़ा हादसा, तीन वाहन आपस मे टकराने से पांच साल की बच्ची सहित तीन की मौत

देहरादून: डोईवाला के निकट बड़ा हादसा हो गया। हादसे में महिला उनकी पांच वर्षीय बेटी सहित तीन की मौत हो गई। मृतक देहरादून से अपने गांव रुद्रप्रयाग जा रहे थे। बुधवार प्रातः थाना डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आई हैं। सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा तीन घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह 06:00 बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार UK06AC6499 असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 02 वाहनो मारूती इको वाहन UK13TA1565 तथा आल्टो 800 कार UK 07 BQ 7778 से टकरा गई।

मारुति इको वाहन में 7 लोग सवार थे, जिनमें से एक पुरुष, एक महिला तथा एक बच्चे की मृत्यु हो गई। मारुति 800 कार तथा इको स्पोर्ट्स कार में 1 – 1 व्यक्ति सवार था, दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

*नाम/पता मृतक :
1- गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष
2- भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष
3- गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 05 वर्ष

*नाम/पता घायल :-*
1- जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष
2- दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 07 वर्ष
3- मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष
4- बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष
5- आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button