अपराध

25000 रुपये रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार, विसिलेंस ने किया ट्रैप

देहरादून: विजिलेंस की टीम ने नगर निगम हल्द्वानी में नियुक्त अवर अभियंता को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने विजिलेंस के पास शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी की ओर से हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया गया। इसके रखरखाव का कार्य भी उनकी ओर से किया जाता है।

कंपनी का रखरखाव का भुगतान नगर निगम से कार्य के संतोषजनक होने का पत्र मिलने पर होता है, जिसे बनाने के लिए नगर निगम हल्द्वानी के के खष्टी वल्लभ उपाध्याय ने रिश्वत की मांग की। शिकायत के आधार पर सेक्टर नैनीताल हल्द्वानी ने जांच की तो जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

विसिलेंस निदेशक डॉ वी मुरुगेशन के निर्देश पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। विसिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को नगर निगम हल्द्वानी में नियुक्त अवर अभियंता खष्टी बल्लभ उपाध्याय को 25 हजार रिश्वत लेते हुए नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं निर्देशक विजिलेंस डॉक्टर सी मुरुगेशन ने ट्रैक्ट टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button