देहरादून: राजपुर रोड स्थित साल पुरानी प्रतिष्ठित एलोरा बेकरी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। बेकरी का जब दरवाजा खोला गया तो एकदम से धुंआ का गुबार बन गया, जिससे वहां मौजूद लोग डर गए। सुबह तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही।
शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे एलोरा बेकरी से लोगों ने धुंआ निकलता देखा, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड व बेकरी मालिक को दी गई। मौके पर पहुंची फायर टीम ने जब बेकरी का दरवाजा खोला तो एकदम से धुंए का गुबार बाहर निकला। करीब दो बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही, इसके बाद फिर सुबह सूचना मिली कि बेकरी से धुंआ निकल रहा है, इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम दोबारा मौके पर पहुंची। आग से बेकरी में रखा सामान जल गया व खराब हो गया।

More Stories
उत्तराखंड के तीन पुलिस कप्तानों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, टॉप-100 में बनाई जगह
स्वतंत्रता दिवस पर ‘उत्कृष्ट सेवा व उल्लेखनीय कार्य’ करने वाले 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
चमोली: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने से श्रमिक फंसे, रेस्क्यू जारी