अपराध

हादसा : रुड़की नारसन के पास स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे, मची अफरा-तफरी, फैक्ट्री प्रबंधक ने की हादसे को छिपाने की कोशिश

रुड़की: नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। रुड़की के पास एक फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी झुलस गए। 

मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्टरी में तेज धमाका होने से अफरातफरी मच गई। हजिसमें करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button