March 24, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती के मानकों पर उठाए सवाल, कहा भर्ती में हो रही है नियमों की अनदेखी, जांच का अनुरोध

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती में नियमों की अनदेखी की जा रही है।  उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से जांच का अनुरोध किया है।

महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई को अधिक करने से राज्य के युवा भर्ती से बाहर हो रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं की औसतन लंबाई कम होती है। उन्हें भर्ती के दौरान लंबाई में छूट दी जाती है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष स्व. जनरल विपिन रावत ने लंबाई में यह छूट दिलाई थी।

अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रविवार को इस मामले को मौखिक रूप से मेरे संज्ञान में लाए थे। इस मामले को दिखवाया जा रहा है।

ये है शिकायत

1. 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है। आठ से 10 ही चुने जा रहे हैं जबकि पहले 300 में से 60 चुने जाते थे।
2. 1600 मीटर दौड़ के लिए 5.40 सेकंड का समय तय है, लेकिन पांच मिनट में ही दौड़ समाप्त कर रहे हैं।
3.  राज्य के युवाओं के लिए 163 सेंटीमीटर लंबाई का मानक है, लेकिन  170 सेंटीमीटर लंबाई के युवाओं का चयन हो रहा है।

About Author