पर्यावरण
कोटद्वार में हाथी का आतंक: घास लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, पांच दिन बाद मिला बुजुर्ग का शव, ग्रष्टनगंज में हाथी का दहशत

कोटद्वार : उत्तराखंड के लैंसडोन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी का आतंक बना हुआ है। हाथी ने एक बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला। बुजुर्ग का शव पांच दिन बाद जंगल से मिला। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग राजेंद्र सिंह (75) 15 सितंबर को कोटद्वार रेंज में ग्रष्टनगंज के जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए निकले थे और उसी दिन से वे लापता थे।
सोमवार सुबह लोगों ने बुजुर्ग का शव जंगल में देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि बुजुर्ग को हाथी ने मारा है। गुमशुदगी के आधार पर बुजुर्ग की पहचान हुई है। दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों से वन विभाग से नियमित गश्त की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्रष्टनगंज क्षेत्र में हाथी कई व्यक्तियों को मौत के घाट उतार चुका है।




