अपराध

देहरादून के प्रापर्टी डीलर को कार से कुचलने वाले दो गिरफ्तार, मामूली कहासुनी पर चढ़ाई थी कार

देहरादून: गुजराडा मानसिंह के पास प्रापर्टी डीलर को वाहन से कुचलने वाले दो आरोपितों को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे, काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपित नकुल यादव निवासी मांडेसर गुरुग्राम हरियाणा, वर्तमान निवासी बीमा बिहार राजपुर और नीरज शर्मा निवासी जनकपुरी साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद यूपी वर्तमान निवासी आईटी पार्क को आइटी पार्क से दबोचा।

थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के अनुसार उदित सिंह निवासी जीएमएस रोड ने तहरीर दी कि वह अपनी कार से गुजराडा मानसिंह से सहस्रधारा क्रासिंग की तरफ जा रहे थे। कार में उनके दोस्त आशु व आशीष शर्मा भी बैठे थे। गुजराडा मानसिंह के पास उनकी कार के पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार दिल्ली नंबर की थी। आशीष शर्मा जोकि पीछे की सीट पर बैठा था, बाहर आया अपनी कार को देखने लगा। तभी पीछे की कार में सवार कुछ युवक गाली देने लगे और धमकी दी कि चुपचाप चलो जाओ नहीं तो उन्हें गोली मार देंगे। उदित ने बताया कि उसने अपनी कार आरोपितों की कार के आगे लगा दी।

आरोपितों से डरकर आशीष ने कार को सामने से हटा दिया। वह पुलिस बुला रहे थे कि आरोपितों ने उदित व आशीष के ऊपर कार चढ़ा दी जिसके कारण आशीष को काफी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित कार में सवार होकर फरार हो गए। वह आशीष शर्मा को उठाकर सिनर्जी अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी की गई। आइटी पार्क चौकी प्रभारी शोएब अली ने टीम के साथ घटनास्थल व उसके आसपास सहस्त्रधारा रोड के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों को चेक कर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया गया। शनिवार को आरोपित नकुल यादव व नीरज शर्मा को आईटी पार्क जिओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित जिओ कंपनी में कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button