शिक्षा

भीषण गर्मी के चलते इन स्कूलों ने किया 40 दिन छुट्टी का एलान, 20 जून को खुलेंगे स्कूल

देहरादून: भीषण गर्मी के चलते केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने स्कूलों में 10 मई से छुट्टी का एलान कर दिया है। अब 20 जून यानी 40 दिन बाद स्कूल खुलेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केवीएस ने सबसे पहले स्कूलों में छुट्टी का एलान किया है। हालांकि केवीएस 20 जून से स्कूल प्रारंभ कर देगा जबकि अन्य स्कूलों में इस दौरान छुट्टियां पड़ी रहती हैं।

ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए केवीएस की ओर से एक सप्ताह पहले ही तैयारियां कर दी थी। सभी कक्षाओं को होमवर्क कुछ दिन पहले से ही दिया जा चुका है। 20 जून को स्कूल खुलने के बाद फिलहाल टाइमिंग पुराना ही रहेगा। छुट्टियों को लेकर केवीएस की ओर से अभिभावकों को सूचित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button