शिक्षा
बच्चों की सुंदर लेखनी के शिक्षा महानिदेशक भी हुए कायल, कहा हर स्कूल के शिक्षक करें इस तरह के प्रयास


बागेश्वर : बच्चों में कोई न कोई गुण होते हैं, बस उन्हें उकेरने की जरूरत होती है। बागेश्वर भ्रमण पर गए उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जब वहां राजकीय जूनियर हाई स्कूल (करूली) पहुंची तो बच्चों की सुंदर लेखनी के वह भी कायल हो गए।
अपने फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि इन बच्चों की शानदार लेखनी की तस्वीरें आप सबका मन मोह लेंगी।सुंदर हस्त लेख बहुत मनमोहक और आवश्यक होता है। आज के कंप्यूटर और मोबाइल के युग में इस विधा के संरक्षण की जरूरत है। कई विद्यालयों में इस तरह का प्रयास हमारे शिक्षक गण कर रहे हैं, जहां नहीं हो रहा है वहां भी करना चाहिए । समय-समय पर बच्चों में ऐसी प्रतियोगिता करवानी चाहिए ताकि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाया जा सके।



