अपराध

नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार, दो दिन में दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। सेलाकुई थाना पुलिस ने दो दिन में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जल्द ही अन्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी भी संभव हो सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के *“ड्रग्स फ्री उत्तरखण्ड 2025”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री में लिप्त आरोपियों कों चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि थाना सेलाकुई में वर्ष 2024 में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में एक नशा तस्कर दिलशाद को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार लिया गया था। उससे पूछताछ में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक अन्य नशा तस्कर नईम का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, लेकिन शातिर अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट को दिशा निर्देश जारी किए गए। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट व उनकी टीम ने नशा तस्कर नईम पुत्र अजीमुल्ला निवासी बड़ा रामपुर थाना सहसपुर उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बुधवार को भी सेलाकुई थाना पुलिस ने तस्लीम निवासी बड़ा रामपुर सहसपुर को गिरफ्तार किया था।

*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार
3- कां० उपेंद्र भंडारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button