रोजगार समाचार
उत्तराखंड पुलिस में दरोगा बनने का मौका, UKPSC ने निकाला विज्ञापन, 20 फरवरी तक करें आवेदन, देखें विज्ञापन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दरोगाओं की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 108 पदों पर दारोगा भर्ती होगी। भर्री का जिम्मा UKPSC को सौंपा गया है। 31 जनवरी से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गई है।
उत्तराखंड पुलिस में दरोगाओं की काफी कमी चल रही है, जिसके चलते विभाग लंबे समय से भर्ती को लेकर तैयारी में जुटा था। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65 पदों पर जबकि उप निरीक्षक अभिसूचना के 43 पदों पर यह भर्ती होगी।




