शिक्षा

स्कूलों को स्मार्ट बनाने का DM ने उठाया बीड़ा, हर स्कूल में होगी डिजीटल स्क्रीन

देहरादून: राजधानी में डीएम का पद संभालते ही सविन बंसल ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। चाहे वह साफ सफाई व्यवस्था हो या फिर शराब ठेकों में ओवररेटिंग। अब उन्होंने स्कूलों को स्मार्ट बनाने का बीड़ा उठाया है। साथ ही यह भी कहा है कि स्कूलों को स्मार्ट बनाने में धन की कोई कमी नहीं आएगी।अल्मोड़ा व नैनीताल में डीएम रहते हुए उन्होंने सभी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

यह दिए महत्वूपर्ण निर्देश

– देहरादून में भी शिक्षा में सुधार के लिए शुरू की विभिन्न पहल कोई भी बच्चा स्कूलों में जमीन में बैठा न दिखाई दे, स्कूलों में चॉक वाला ब्लैकबोर्ड ना दिखे, प्रत्येक स्कूल में डिजिटल स्क्रीन की अनिवार्य, प्रत्येक कक्षा कक्ष में कम से कम 2 एलईडी बल्ब, नही होने दी जाएगी धन की कमी

– स्कूलों में कम से कम एक आउटडोर स्पोर्ट्स सुविधा बनाने और खेल अवस्थापनाएं स्थापित करना जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक। मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

– प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियां होना अनिवार्य किया, शिक्षा विभाग को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

– बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ ही खेल गतिविधियां, कम से कम एक वॉलीबॉल-बास्केटबॉल सुविधा

– सभी स्कूलों में लगेंगे वाइट बोर्ड, स्कूलों की कक्षाओं में वर्चुअल क्लास हेतु एलईडी स्क्रीन लगाने के दिए गए निर्देश।

– स्कूलों के सौन्दर्यीकरण तथा कक्षाओं में ज्ञानवर्धक, बच्चों हेतु आकर्षक पेंटिंग बनाने के निर्देश दिए।

– कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, प्लेफुल इक्विपमेंट्स, तथा कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में खेल अवस्थापना विकसित की जाएं नही होने दी जाएगी धन की कमी

– डीएम ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, सभी स्कूलों में हों पेयजल और शौचालय उपलब्ध

– पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं मंकी नेट हेतु इंतजाम सुनिश्चित करें मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारी।

– समग्र शिक्षा अभियान के बजट की की गहन समीक्षा बजट की गैप फंडिंग की जिम्मेदारी स्वयं पर ली, उपलब्ध कराएंगे बजट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button