रोजगार समाचार

Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने जा रहे हैं कृपया ध्यान दें, इस बार पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा, इसके बाद होगी भर्ती रैली, यहां करें भर्ती के लिए आवेदन

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस बार युवाओं को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, फिर भर्ती रैली होगी।

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एग्जाम होगा, जो कि कंप्यूटर आधारित होगा। दूसरा चरण भर्ती रैली का होगा। आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन एग्जाम के लिए रखा गया है।

सेना की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रति उम्मीदवार 500 रुपये खर्च आ रहा है, जिसका आधा 50 प्रतिशत सेना वहन करेगी। ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के हर चरण में अपना आधार कार्ड बतौर प्रमाण साथ रखना होगा। भर्ती के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होंगी। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

किस ऑफिस से कहां की भर्ती

  • अल्मोड़ा- अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर।
  • पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ व चंपावत।
  • लैंसडोन- उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून।
  • यहां करें आवेदन- www.joinindianarmy.nic.in/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button