उत्तरकाशी: चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे डामटा के निकट 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। चार घायलों का इलाज चल रहा है। बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। बता दें कि उत्तरकाशी के रिखाऊं खड्ड के समीप जिस स्थान पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर भी सड़क काफी चौड़ी थी। लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था। तेज रफ्तार होने के कारण पास देते समय वाहन सड़क से बाहर निकल गया और गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना में घायलों का विवरण
1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष
2- हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष(चालक)
3- हकिराजा पत्नी उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
4- राजकुंवर नामालूम उम्र 58 वर्ष।
मृतकों के नाम
1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष
3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष
4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष
5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष
7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष
9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष
10- शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
11- जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष
14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष
15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष
18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष
22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष
26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो० नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष (परिचालक )
More Stories
11 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या, 11 दिन बाद खुला राज, पिता से थी रंजिश
निर्भीक होकर करें मतदान, आदर्श आचार संहिता का रखे ध्यान
Breaking: मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, बेरहमी से की थी गोवंश की हत्या