अपराध

सनसनी: देहरादून में पूर्व फौजी व महिला के शव मिले, नाली में एक दूसरे से लिपटे हुए थे महिला और पुरुष के शव

देहरादून: प्रेमनगर स्थित चाय बागान में पूर्व फौजी और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव सिंचाई गूल में पानी में डूबे मिले। पूर्व फौजी सुबह सवेरे टहलने निकले थे। जबकि, महिला कोठी में खाना बनाने जा रही थी। पुलिस किसी वाहन से टक्कर लगने से मौत होना मान रही है। लेकिन, दोनों के शरीर पर चोट के ज्यादा निशान नहीं हैं।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

इससे उनकी डूबोकर या फिर किसी अन्य तरीके से हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। दोनों के शवों का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना गोरखपुर मार्ग पर दरू चौक के पास हुई। अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

मृतक हेमलता।

दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं
इसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को संदीप मोहन का मोबाइल नंबर दिया, जिसने दिल्ली में अपने एक मित्र के माध्यम से मोबाइल लोकेशन निकलवाई। लोकेशन दरू चौक के पास आई। परिजन इस लोकेशन के आधार पर संदीप को ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि सिंचाई गूल के पास उनका जूता पड़ा हुआ था।

सिंचाई गूल में डूबे हुए थे

एक अन्य राहगीर ने देखा कि वहां पर संदीप का मोबाइल पड़ा था। करीब एक मीटर दूर देखा कि संदीप सिंचाई गूल में डूबे हुए थे। उनके पैरों के पास एक महिला भी डूबी थी। दोनों के चेहरे पानी में साफ दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह क्षेत्र वसंत विहार थाने का है।

एक कोठी में खाना बनाती थी महिला
वसंत विहार थाने से पुलिस पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। पता चला कि हेमलता रोज सुबह सवेरे पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुरुआत में लगा कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था।

सड़क हादसा भी मान रही है पुलिस
ऐसे में इस आशंका को भी कोई बल नहीं मिल रहा। दूसरा पुलिस मान रही है कि पास से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और दोनों इस गूल में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। तीसरी आशंका दोनों की हत्या की भी जताई जा रही है। संदीप की ठोढ़ी पर घिसड़ने के निशान थे। जबकि, महिला के हाथ में चोट थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button