February 22, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश:अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट,तस्वीरों में देखिए पहले दिन का उल्लास

रुद्रप्रयाग : श्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस बार चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 6 मई को श्री केदारनाथ जी और 8 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।

मंगलवार सुबह मां यमुना के मायके खरशाली से मां यमुना की विदाई हुई। मां यमुना की डोली सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। उधर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के स्वागत की तैयारी की हुई। दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

वहीं गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सरकार व प्रशासन ने तैयारियां पूरी है। इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। चारधामों में ठहरने, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

About Author