देश विदेश

Chardham Yatra 2023: ऑनलाइन पंजीकरण हुए शुरू, पहले दिन 31 हजार यात्रियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज हैं जरूरी

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बदरीनाथ व केदारनाथ के लिए 31 हजार यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। फिलहाल तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने के बाद यहां के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।

इस तरह से करें पंजीकरण

इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए चार तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है जिसमें वेबसाइट, ऐप के माध्यम से, ऑन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। 

यहां करें पंजीकरण

  • पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in
  • व्हाट्सअप नंबर 8394833833
  • टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये 
  • Tourist Care Uttarakhand Mobile App
  • ये दस्तावेज रखें पास
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • और सही मोबाइल नंबर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button