सेहत

देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से कई बीमार, CM ने जाना हाल, SSP ने की अपील

देहरादून: राजधानी देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। अब तक दीपनगर,ऋषिनगर व प्रेमनगर क्षेत्र के 216 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनमे 56 जिला चिकित्सालय, सात श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और 37 दून अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नवरात्रि पर्व कुट्टू के आटे के सेवन करने से कई लोग बीमार हैं, जिनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच की पता चला कि विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है। इस गोदाम देहरादून के दुकानदारों ने कुट्टू का आटा खरीदकर बेचा। जिनसे लोगों ने यह आटा खरीदा है उनमें अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर, लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला, संजय स्टोर करनपुर, शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर, केदारपुरम mdda कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स, कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट शामिल हैं। पुलिस ने तत्काल संबंधित दुकानों, गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया व लगातार कार्रवाई जारी है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने अपील की है कि विकासनगर,पटेलनगर,कोतवाली के उक्त गोदाम या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय या वितरित किया गया है, कृपया वह सभी उक्त कुट्टू के आटे का सेवन न करें व कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button