मौसम
अलर्ट: प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, शासन ने जिलाधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश, थाना-चौकी प्रभारियों को भी वायरलैस सेट पर हाई अलर्ट रहेंगे

देहरादून: प्रदेश के 6 जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। शासन की ओर देहरादून सहित पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर के सभी जिलाधिकारी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं । वहीं थाना चौकी प्रभारी को भी वायरलेस सैट पर हाई अलर्ट रहने को कहा गया है।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन व हादसों के कारण कई जाने जा चुकी हैं। जगह-जगह बाढ़ का खतरा बना हुआ है और कई लोग बाढ़ की चपेट में आने से बेघर हो चुके हैं। शासन ने आमजन से भी अपील की है मौसम को देखते हुए यात्रा करने से बचें।



