अपराध

डायन बनीं माही : कारोबारी प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए उसे कार में सांप से डंसवाया, सबको लगा हादसा और फिर ऐसे खुला राज, सुनकर हर कोई हैरान

हल्द्वानी: हल्द्वानी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह अचंभित रह गया। प्रेमी की बढ़ती नजदीकियों से तंग आकर प्रेमिका ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और कोबरा से डसवाकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने सपेरे को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी की प्रेमिका समेत चार आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश चल रही है।

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने मंगलवार को हत्याकांड का पर्दाफाश किया। बताया कि रामपुर रोड स्थित रामबाग निवासी होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव शनिवार की सुबह तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था। इसमें अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले। दोनों पैरों पर एक ही जगह निशान होने पर पुलिस को शक हुआ।

पड़ताल की तो पता चला कि उसकी एक प्रेमिका है जो गोरापड़ाव डिबेर के पास रहती है। अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो बरेली रोड गोरापड़ाव क्षेत्र में रहने वाली माही आर्या उर्फ डॉली का नाम सामने आया। माही की कॉल डिटेल से अदकाटा भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरे रमेश नाथ का नंबर सामने आया। इसके बाद हत्या की तस्वीर साफ होने लगी। तलाश में जुटी पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि अंकित की हत्या माही के घर में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button