धर्म संस्कृति

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार पर खुशियों की बारिश, आज भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होंगे योगी

यमकेश्वर। दो साल पहले पिता के निधन के चलते शोक में डूबे सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन दोहरी खुशी का साबित हुआ। योगी ने घर पहुंचकर मां के पैर छुए। इस दौरान पूरा परिवार भावुक हो गया। एक तरफ योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे का मुंडन संस्कार हो रहा है, वहीं देश के सबसे बड़े सूबे का सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहली रात घर में बिताई है।

योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र महायोगी गुरु गोरक्षनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में कार्यरत हैं। महेंद्र के पुत्र अनंत के मुंडन संस्कार के लिए ही योगी आदित्यनाथ अपने गांव आए हुए हैं। शाम साढ़े पांच बजे बिथ्याणी डिग्री कॉलेज में समारोह के बाद वो करीब एक किमी दूर स्थित अपने घर पहुचें। 

बिथ्याणी से गांव जाते समय योगी कुछ देर ठांगर प्राइमरी स्कूल में भी रुके। यहां से योगी कच्ची सड़क से ही अपने घर तक पहुंचे। योगी शाम को न्यूतेर समारोह में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से बात की। रात को बिष्ट परिवार के आंगन में ढोल दमौ की गूंज रही। आज बुधवार को बच्चे के बाल लिए जाने के बाद गांव वालों के लिए भोज का आयोजन किया गया है। जिसमें योगी भी शामिल होंगे।

योगी का गांव बना किला
सीएम योगी के अपने पैतृक गांव पंचुर पहुंचने के साथ ही पुलिस ने उनके गांव की सुरक्षा कड़ी कर दी है। उनके घर से करीब सौ मीटर पहले सिर्फ मेहमानों और गांव वालों को ही जाने दिया जा रहा है। मौके पर उत्तराखंड पुलिस का सुरक्षा घेरा है, जबकि आंतरिक सुरक्षा एनएसजी कमांडो के हवाले है। हालांकि लक्ष्मणझूला- कांडी- दुगड्डा मोटर मार्ग पर सामान्य रूप से यातायात जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button