सचिवालय

कैबिनेट की मीटिंग संपन्न, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में लिए अहम निर्णय

देहरादून: सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें स्वास्थ्य विभाग के तहत अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिस में शतप्रतिशत प्रतिपूर्ती होगी। इससे डायलीसिस करवाने वाले मरीजों को काफी फायदा होगा। इससे पहले 50 प्रतशित पूर्ति होती थी।

  • सेवायोजन विभाग के तहत 630 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को डॉलर एक्सचेंज को मंजूरी
  • ऊर्जा विभाग के तहत लखवाड़ बांध योजना को लेकर कई बिंदुओं को मंजूरी
  • उत्तरराखंड सेवा क्षेत्र के तहत जो उघोग लगते है,वह यूबीडीआई के तहत संचालित होंगी
  • पर्यटन विभाग के तहत होटल मैनेजमेंट की नियमावली को मंजूरी दी गयी है
  • काशीपुर में गढ़ी नेगी क्षेत्र नगर पंचायत का दिया गया दर्जा
  • उच्च शिक्षा विभाग के तहत जो छात्र पीएचडी करते है उन्हें किसी मद से छात्रवृति नही मिलती है उन्हें 5 हजार रुपये महीने सरकार देगी
  • शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के मानक को प्राथमिक शिक्षक के लिए बदल गया अब बीएड की जगह डीएलएड ही होगा मान्य
  • हैली दर्शन के लिए कैलाश क्षेत्र में मंजूरी
  • हर्रावालामें कैंसर अस्पताल और हरिद्वार मातृ शिशु अस्पताल को पीपीपी मोड़ पर चलाने को मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button