ऋषिकेश: श्री बद्रीनाथ से हरिद्वार की ओर आ रही एक बस अचानक कौडियाला के पास अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। बस में 19 यात्री सवार थे, जिनमे से सिर्फ एक यात्री को ही चोट आई थी, बाकी अन्य सभी ठीक हैं। गुरुवार को टिहरी की पुलिस चौकी ब्यासी ने SDRF को सूचना दी कि कौडियाला के पास एक बस अनियंत्रित होने से मार्ग पर पलट गई है।
सूचना पर तुरंत SDRF की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बस (UK08 PA 1324) श्री बद्रीनाथ से हरिद्वार की ओर आ रही थी कि अचानक कौडियाला के पास अनियंत्रित होने से बस मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति को सामान्य किया गया।

More Stories
देहरादून-डोईवाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल
दुखद: बहन के साथ पैदल जा रही ग्राफिक एरा की बीटेक की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत