अपराध

कार्रवाई: रात 3 बजे चेकिंग पर निकले कप्तान, पुलिस दिखी नदारद, दो सीओ तलब, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

देहरादून: सीओ व चौकी इंचार्ज कप्तान के निर्देश मानने को तैयार नहीं हैं। रात्रि चेकिंग के निर्देश देने के दूसरे दिन ही रात्रि चेकिंग पर निकले कप्तान को सहारनपुर चौक बैरियर पर खामियां मिली। एसएसपी ने सीओ सिटी नीरज सेमवाल व कोतवाल को तलब किया है।
वहीं दूसरी ओर जोगीवाला बैरियर पर कमी पाए जाने पर सीओ डालनवाला को हिदायत दी गई है।

हर्रावाला बैरियर पर लापरवाही मिलने पर 4 बजे प्रातः चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है जबकि सीओ डोईवाला को मौके पर तलब किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को दूनवासियो की सुरक्षा में रात दिन एक करना होगा। किसी स्तर पर भी लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button