देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी (UKSSSC) ने 13 विभागों में 5363 पदों की भर्ती निरस्त कर दी है। उक्त पद लोक सेवा आयोग (PSC) को ट्रांसफर होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसमें पुलिस सिपाही भर्ती भी शामिल है, जिसमें पहले ही फिजिकल परीक्षा हो चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को राजस्व उप निरीक्षक- लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक मानचित्रकार- सर्वेयर, वन आरक्षी, अवर अभियंता, अन्वेषक कम संगणक निरस्त की हैं।
पुलिस आरक्षी, उप निरीक्षक पुलिस, चारा सहायक- सहायक कृषि अधिकारी, सहकारिता पर्यवेक्षक, गन्ना – दुग्ध पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार- लेखा परीक्षक पदों की भर्ती निरस्त कर दी है। इसमें कुल 5363 पद शामिल थे। इसी के साथ इन पदों के लिए आए आवेदन भी निरस्त हो गए हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इन पदों के लिए अब लोक सेवा आयोग नए सिरे से आवेदन करेगा।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में पुलिस आरक्षी भर्ती भी निरस्त किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें कुल 1521 पद शामिल हैं, खास बात यह है कि इसके लिए मई – जून में फिजिकल परीक्षा आयोजित हो चुकी है। जिसके लिए करीब तीस हजार युवा चयनित हो चुके हैं। अब फार्म निरस्त होने से इन युवाओं की मेहनत बेकार हो सकती है। प्रदेश में वैसे ही सात साल बाद पुलिस भर्ती आई थी।

More Stories
गजब: पौड़ी जिले में प्रधान प्रत्याक्षी को पत्नी-बच्चों ने भी नहीं दिया वोट, 01 वोट पर सिमटे
पहली बार महिला दारोगाओं के हाथ राजधानी की तीन चौकी की कमान, DGP के निर्देश का कप्तान ने लिया तत्काल संज्ञान
उत्तराखंड में खुलेंगे इन शहरों में खुलेंगे 04 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी