रुड़की: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे।
रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची, जिसके बाद उसमें आग लग गई l
घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में पंत की हालत गंभीर थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

More Stories
नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर शासन सख्त, 03 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
लापरवाही: नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ से बना पुल
कांवड़ मेला 2026: 03 जिलों की पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर