राजनीति

नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक घंटे कड़ी धूप में बैठे, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

देहरादून: उत्तराखंड में बिजली कटौती के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने धूप में बैठकर मौन उपवास किया। अपने मसूरी रोड स्थित आवास परिसर में रावत ने उपवास की शुरुआत सूर्य देव के मंत्र उच्चारण के साथ की। तेज धूप में उपवास के बाद रावत ने कहा की प्रदेश में बिजली संकट के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एक वक्त उत्तराखंड भरपूर बिजली और सस्ती बिजली के लिए जाना जाता था। आज राज्य में बिजली भी महंगी हो रही है और कटौती बहुत ज्यादा हो रही है। रावत ने कहा कि सरकार को अनावश्यक कार्यों पर ऊर्जा जाया करने के बजाय जनहित के विषयों पर फोकस करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button