अपराध

सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई, 2500 रुपये रिश्वत मांग रहे कैंट बोर्ड के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: कैंट बोर्ड के दो कर्मचारियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान की म्यूटेशन के बदले दुकानदार से रिश्वत मांग रहे थे। पोस्ट आफिस रोड क्लेमेनटाउन निवासी नितेश कुमार ने सीबीआई के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था कि उनकी क्लेमेनटाउन में रेडिमेंट कपड़ों की दुकान है जोकि कैंट बोर्ड के अंतर्गत आती है।

उन्होंने दुकान का म्यूटेशन अपने नाम कराने के लिए कैंट बोर्ड में प्रार्थनापत्र दिया दिया था। 25 फरवरी को सभी आवश्यक दस्तावेज कैंट बोर्ड के कर्मचारी निपिन बिंदल को जमा किए वहां पर अरुण कुमार भी उपस्थित था। शिकायतकर्ता ने जब उनसे पूछा कि दुकान का म्यूटेशन कब तक जो जाएगा तो निपिन बिंदल ने काम के बदले 2500 रुपये रिश्वत मांगी और 12 हजार रुपये सब डिवीजन चार्ज भी जमा करने को कहा।

26 फरवरी को दोबारा वह कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे तो वहां अरुण कुमार मिला। उसने सब डिवीजन चार्ज के 12 हजार रुपये आनलाइन जमा करवा दिए। शिकायतकर्ता ने जब दोबारा म्यूटेशन के संबंध में पूछा तो आरोपितों ने 2500 रुपये रिश्वत मांगी और कहा कि जब रिश्वत दोगे तभी काम पूरा होगा। यह सारी बात उन्होंने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर दी। इस मामले में सीबीआइ ने ट्रेप लगाकर आरोपी डॉग शूटर अरुण कुमार व निपिन बिंदल को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button