सड़क हादसा
बड़ा हादसा: उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे के नीचे दबे तीन वाहन, 4 यात्रियों की मौत व छह घायल, तीनों वाहनों में 30 यात्री थे सवार

उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 6 यात्री घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इन तीनों वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 3 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।




