राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: : युवा अधिवक्ताओं से वर्चुअल जुड़कर मतदान करने का किया आह्वान

देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए राजपुर रोड विधानसभा के प्रभावी मतदाता संपर्क अभियान के संयोजक की भूमिका का निर्वहन करते हुए अधिवक्ता शिवा वर्मा ने युवा अधिवक्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा माजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपनी वोट बनवाकर अपने अधिकार को पहचानें तथा वोट का प्रयोग करने के लिए अपने कर्तव्य को भी निभाएं और यह पहल स्वयं से करें, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर अधिवक्ता साहिल गुलाटी, अनुज शर्मा, रोहित शर्मा, अधिवक्ता गौरव सेठ, मोहनप्रीत सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, अंकित साहनी , अमित अरोड़ा, सचिन, योगेश कथूरिया , अभिषेक पराशर, अक्षय चावला, अक्षय शर्मा, शितीज़ शाह, अर्जुन, चैनु राणा, देवी प्रसाद अंथवाल, हरजिंदर कुकरेजा, माहीदीप सिंह, आर्यन, मोहित ठाकुर, प्रतीक कुलयाल, वरुण शर्मा, विश्वनाथ, अश्मित मक्कड़, अभय रंजन, शिवम उपाध्याय, भुवन चड्ढा, शशांक शर्मा, आशीष पैन्यूली भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button