सड़क हादसा

धनोल्टी में बैक करते समय खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन, दो की मौत, तीन घायल

देहरादून: टिहरी से धनोल्टी घूमने गए पर्यटकों का वाहन बैक करते समय खाई में गिर गया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बुधवार को स्कॉर्पियो UK07FX 1009 जोकि देहरादून से धनोल्टी पहुंची। वाहन में पांच लोग सवार थे। धनोल्टी कैसेल रेस्टोरेंट पर वाहन बैक करते समय बेरीकेट तोड़कर पार्किंग से नीचे गिर गया।

दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई व तीन व्यक्ति घायल हो गए। मृतकों की पहचान हरपाल सिंह पवार व दिलीप सिंह पवार निवासी कंदीसौड टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं वीरेंद्र सिंह पुत्र शूरवीर सिंह उम्र 46 वर्ष, दीवान सिंह पवार पुत्र अवल सिंह पवार उम्र 54 वर्ष दोनों निवासी कंदीसौड टिहरी गढ़वाल और विजय लाल पुत्र स्वर्गीय संतू लाल उम्र 40 वर्ष निवासी धरासू उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button