Uncategorizedएक्सक्लूसिव न्यूज़
आतंकियों की गिरफ्तारी करने वाले उत्तराखंड पुलिस के इन जांबाज पुलिस अधिकारियों को मिलेगा स्पेशल ऑपरेशन पदक

देहरादून: माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के लिए निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री का स्पेशल ऑपरेशन पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है-
1. अबुल कलाम, निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।

2. नरोत्तम बिष्ट, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।

3. उमेश कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।

विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा हरिद्वार से की गयी 03 आतंकियों की गिरफ्तारी में इनकी सक्रिय भूमिका रही।



