अपराध

दून पुलिस ने तोड़ी वाहन चोर गिरोह की कमर, चोरी के 11 वाहनों के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून: दून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक वाहन चोर गिरफ्तार किया है।उससे चोरी के 11 वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक वाहन का चेचिस भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनों में शिकायतकर्ता विवेक निवासी वार्ड नं0 02 भूपपुर सिरमौर हि0प्र0, सोहेल खान निवासी पोंटा सिरमौर हि0प्र0 व नन्द लाल निवासी कुंजा कुल्हाल विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर आकर शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात चोरों द्वारा अलग अलग स्थानों से उनकी मोटर साइकलें चोरी कर ली हैं।

प्रार्थना पत्रों के आधार पर विकानगर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए। वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए विकासनगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज से संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान गठित टीम ने शनिवार रात्रि में कुल्हाल पावर हाउस के पास से एक आरोपी साबिर पुत्र इरशाद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को थाना विकासनगर से चोरी वाहन संख्या – HP17H7641 चैसिस
के साथ गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर 10 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुए। बरामद सभी 11 दुपहिया वाहनों में से 03 वाहन कोतवाली विकासनगर में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित होना पाया गया। शेष वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी के दो अन्य साथियों आबिद जो हिमाचल का रहने वाला है तथा कृष्णा जो कुल्हाल थाना विकासनगर क्षेत्र का निवासी है के साथ मिलकर उपरोक्त वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी कर कुल्हाल क्षेत्र में जंगल मे छिपाये जाने के सम्बंध में सूचना दी गई। आरोपी साबिर के विरुद्ध थाना पोंटा साहिब में चोरी के 02 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें आरोपी वर्तमान में जमानत पर है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

फरार आरोपी
01-आबिद निवासी हिमाचल प्रदेश।
02- कृष्णा पुत्र दीपक निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून।

पुलिस टीम
01-निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02-उ0नि0 विकसित पंवार चौकी प्रभारी कुल्हाल।
03-उ0नि0 संदीप कुमार चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर
04-उ0नि0 संदीप पंवार
05- कानि0 राजकुमार
06 -कानि0 गौरव
07- कानि0 आशीष –एस0ओ0जी0 देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button