गढ़वाल: उत्तराखंड का एक और जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। गोपेश्वर के निवासी भारतीय सेना के जवान खिलाप सिंह नेगी, उम्र 21 साल का पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा।
बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद खिलाफ सिंह नेगी वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात था।

More Stories
पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणी के 115 रिक्त पदों पर जल्द होगी पदोन्नति, और भी कई घोषणाएं की
सुबह-सुबह दरांती लेकर खेतों में पहुंचे दून के डीएम, कृषकों संग की फसल कटाई
BIG BREAKING: एक और IPS अधिकारी ने शासन को भेजा इस्तीफा