कोटद्वार : दुगड्डा के निकट एक कार अनियंत्रित होकर नीचे खोह नदी में जा गिरी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति का शव बरामद किया जा चुका है जबकि एसडीआरएफ दो की तलाश कर रही है। दो कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को कार दुगड्डा से कोटद्वार की तरफ आ रही थी। दुगड्डा से कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दौरान ग्राम बसेड़ा निवासी गुलशेर व मेमन निवासी साहिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक युवक का शव ग्रास्टनगंज के निकट बरामद हुआ है। वहीं दो अब भी लापता है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी