हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। ताजा सूचना के मुताबिक भगदड़ से 06 लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा रहा है।

रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली तार टूटने से भगदड़ मची। भगदड़ से 06 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य मे जुट गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोबाल ने बताया कि अभी तक 35 घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लाया गया है । जिनमें 15 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

More Stories
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर शासन सख्त, 03 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
लापरवाही: नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ से बना पुल